फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 144 बुजुर्गों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में वरिष्ठ नागरिकों को मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और रविवार को जिला अस्पताल में टीके लगाए जाएंगे। मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व नागरिक चिकित्सालयों में टीके लगाए जाएंगे। शनिवार को 144 बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में 974 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लग चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 9 मार्च को नागरिक चिकित्सालय बरठीं, घुमारवीं, मार्कंडेय, घवांडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़, भराड़ी, हरलोग, झंडूता, कुठेड़ा, पंजगाईं, तलाई और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण किया जाएगा। 10 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, 12 मार्च को नागरिक चिकित्सालय बरठीं, घुमारवीं, मार्कंडेय, घवांडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी, हरलोग, झंडूता, कुठेड़ा, पंजगाईं, तलाई और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण किया जाएगा। 14 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 974 लोगों को टीके लग चुके हैं। इस वैक्सीन को लेकर लोगों को कतई भी संदेह नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें