फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में 16 बुजुर्गों को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में सोमवार को 16 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि टीकाकरण के तीसरे चरण को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीकाकरण 1 मार्च से शुरू हो गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के रेनबो निजी अस्पताल घुमारवीं में 250 रुपये में टीके लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में 45 से 60 वर्ष के मरीज जो 20 चिह्नित बीमारियां से ग्रस्त हों उनका टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे रोगियों को रजिस्ट्रार मेडिकल ऑफिसर से बीमारियों का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। टीका लगाने के लिए प्रार्थी को ऑनलाइन या वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। टीकाकरण के लिए जगह, तिथि का ब्योरा विभागीय सूत्रों और समाचार पत्रों के माध्यम से दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें