फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 213 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जा रही है। वैक्सीन को लेकर लोगों को संदेह नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि जिले में 5 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक चिकित्सालय मार्कंडेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में कुल 213 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। 16 जनवरी से लेकर अब तक 2541 अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। किसी को भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार या कमजोरी, दिल घबराना या उल्टी जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए टीका लगाने के बाद आधा घंटे तक निगरानी में रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली माताओं, जो हाल ही में पॉजिटिव आए हों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। कोई दिक्कत हो या वैक्सीन की जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीका सुरक्षित और प्रमाणित है। किसी प्रकार की अफवाहों व भ्रांतियों पर भरोसा न करें। टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे। पहले चरण के पूर्ण होने के बाद दूसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें