बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। अब जिले में 6 एक्टिव केस हो गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में शुक्रवार को हरवाड़ी से 41 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 165 सैंपल लिए गए, इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।