फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1769 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को 459 वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वहीं 45 से 59 वर्ष तक के 1310 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक जिले में 1,12,049 लोगों को कोरोना की वैक्सील लग चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चाहे बीमारियों से प्रभावित हो या न हो। सभी का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सोमवार से शनिवार तक व विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर शहर के लोगों का टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही होगा। नागरिक चिकित्सालयों में हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी हर मंगलवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रत्येक सोमवार व वीरवार को टीकाकरण किया जा रहा है। अब आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण हर बुधवार को होगा।
उन्होंने बताया कि किसी को भी कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह और शरीर में दर्द होना जैसे प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को टीका लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखते हैं। घर जाने से पहले हेल्पलाइन नंबर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें