फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1154 में से 1095 कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले से अब तक 1154 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 1095 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 7 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। शेष 52 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। रैड जोन क्षेत्र से आ रहे व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अंदर उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है और बाकी को डॉक्टर की अनुमति के हिसाब से उनका क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें