फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों पर कोरोना की मार, दर्शन करने कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
शाहतलाई में बाबा बालक नाथ जी के दरबार में दर्शन करने के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मास के मेलों पर कोरोना की मार पड़ी है बहुत कम संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचे हैं। 20 दिन में करीब दो लाख श्रद्धालु ही दर्शनों के लिए आए हैं। शाहतलाई मंदिर न्यास को 20 दिन में 28 लाख 67 हजार 221 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन

चैत्र मेलों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की तपोस्थली में दर्शन करने आते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते मंदिर के कपाट बंद थे। इस वर्ष चैत्र मेलों में मंदिरों के कपाट तो खुले हैं, लेकिन कोरोना के डर से श्रद्धालु बहुत कम संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे राज्यों से व्यापारियों ने मेलों का रुख नहीं किया। शाहतलाई में स्थानीय कारोबारियों को भी मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों सुशील शर्मा, चमन लाल, किशोरी लाल, कोमल कुमारी, राजेश कुमार, देशराज शर्मा का कहना है कि मंदिरों के कपाट खुले रहने से श्रद्धालुओं का आना लगा रहा, लेकिन कारोबार 40 फीसदी भी नहीं हो पाया है। उधर, मेला अधिकारी एवं झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। एसओपी के तहत मंदिर को श्रद्धालुओ ंके लिए खुला रखा गया है। श्रद्धालु मंदिर में आकर पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे हैं। 20 दिन में श्रद्धालुओं ने 28 लाख 67 हजार 221 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें