बिलासपुर। जिला पंचायत कार्यलय, एम्स और पीएचसी डियारा से कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिले में शनिवार को कोरोना के 111 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 676 हो गए हैं। वहीं शनिवार को 245 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिले में शनिवार को रैपिड एंटिजन से 1331 सैंपल लिए गए जिनमें 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर सैंपलों में 57 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शुक्रवार को आरएच बिलासपुर में 149 सैंपल लिए गए जिनमें 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मार्कंड से 21, श्री नयनादेवी से 20, घुमारवीं से 20, झंडूता से 32 व निजी अस्पताल से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनटीपीसी पावर हाउस कोलडैम से 4, बॉयज होस्टल एम्स से 1, एम्स कोठीपुरा बिलासपुर से 1, पीएचसी डियारा से 1, जिला पंचायत अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 4 लाख 15 हजार 185 लोगों में से 4 लाख 9 हजार 673 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना टेस्ट 98.6 फीसदी है। वहीं अभी तक 17111 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 16341 कोरोना को मात दे चुके हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड नियमों का पालन करें।