फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नर्सिंग प्रशिक्षुओं समेत कोरोना के 14 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सोमवार को चार नर्सिंग प्रशिक्षुओं समेत कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में 51 एक्टिव मामले हो गए हैं। सोमवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को रैपिड एंटिजन से 1569 सैंपल लिए गए, जिनमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जोल से 48 वर्षीय, नसवाल से 38, 62 वर्षीय, लद्दयाणी से 70 वर्षीय, खतेड़ से 31, 59 वर्षीय, सोलग से 26 वर्षीय, जिला अस्पताल बिलासपुर के नर्सिंग स्कूल से 18, 20, 18, 19 वर्षीय नर्सिंग प्रशिक्षु, लुहारड़ा से 82 वर्षीय, मोलट से 58 वर्षीय, कुठेड़ा से 75 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें