बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। मंगलवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में 93 एक्टिव मामले हो गए हैं। मगलवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एटिजन से 1197 सैंपल लिए गए, जिनमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नरोला से 31 वर्षीय, फगोट से 81 वर्षीय, पराहू से 54 वर्षीय, परनाली से 30, 30, 55 वर्षीय, थपणा से 26 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।