बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों की रफतार अब कम हो गई है। सोमवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब 132 एक्टिव मामले हो गए हैं। सोमवार को 3 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 1138 सैंपल लिए गए, जिनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पट्टा से 19 वर्षीय, औहर से 25, 21 वर्षीय, लदेड़ा से 31 वर्षीय, कनौण से 28, 38, 46 वर्षीय, समलेटा से 58 वर्षीय, बरोहा से 38 वर्षीय, भोली से 40 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।