बिलासपुर के वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में अब कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब जिले में 108 एक्टिव मामले रह गए हैं। शुक्रवार को 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटिजन से 1466 सैंपल लिए गए, जिनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दनोह से 13 वर्षीय, बरोआ से 21 वर्षीय, टोबका से 36 वर्षीय, पुराना बस स्टैंड घुमारवीं से 46 वर्षीय, बड़ोआ से 21 वर्षीय, माकड़ी मार्कंड 23 वर्षीय, भाखड़ा से 34 वर्षीय, एसीसी कॉलोनी से 48, 13, 43 वर्षीय, जबली से 16 वर्षीय, कंदरौर से 14 वर्षीय, सरगल से 45 वर्षीय, गंगलोह से 26 वर्षीय, गसौड़ से 42 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।