बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। बड़गांव गाव के 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते जिले में अब 110 एक्टिव मामले हो गए हैं। वहीं बुधवार को 15 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में बुधवार को रैपिड एंटिजन से 1293 सैंपल लिए गए इनमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धरेडा सें 31 वर्षीय, दनोह से 28 वर्षीय, जमथल से 32, 7, 13 वर्षीय, बछडीं 62, 58, 35, वर्षीय, द्रोबड़ से 60 वर्षीय, रोपा से 45 वर्षीय, झंडूता से 78 वर्षीय, बड़गांव से 72, 45, 40, 34, 32, 40, 74, 13, 8, 33, 41 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।