फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला ने तोड़ा दम, 31 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की एक महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। वहीं सोमवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के 269 एक्टिव मामले हो गए हैं। वहीं सोमवार को 82 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को कुहमझवाड़ की 32 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सोमवार को रैपिड एंटिजन से 1445 सैंपल लिए गए, जिनमें 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यूनियन बैंक बिलासपुर से 33 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 71 वर्षीय, वाल्मीकि कॉलोनी से 48, 36 वर्षीय, हवाण से 36 वर्षीय, कुलारू से 32 वर्षीय, बानी भपरालिया से 24, 41, 70, 80 वर्षीय, बछड़ी मझधेण से 22, 65 वर्षीय, तलयाणा से 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेजवीं से 8 वर्षीय, हरनोड़ा से 29 वर्षीय, बलोली से 35 वर्षीय, बेहल से 40, 35 वर्षीय, सलोआ से 17, 7, 8 वर्षीय, बोआ से 29 वर्षीय, टरमड़ी से 35 वर्षीय, जंगल बेहरन से 55, 10 वर्षीय, सरगल से 32 वर्षीय, झबोला से 22 वर्षीय, मेन मार्केट बिलासपुर से 35, 60 वर्षीय, एसडीएम कॉलोनी घुमारवीं से 58 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें