फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 4 लोगों की मौत, 50 बच्चों समेत 222 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 50 बच्चों समेत कोरोना के 222 मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 2684 हो गए हैं। वहीं 307 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार छत और पडयालग के बाड़ी गांव के व्यक्तियों ने नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। बल्ह चुराणी गांव की एक महिला की बिलासपुर अस्पताल में और ननावां गांव के एक व्यक्ति की मार्कंड अस्पताल में मौत हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बरमाणा से 2, सयोला से 1, कसोह से 1, सुरहाड़ से 1, मटयारा से 1, कोसरियां सेक्टर से 1, तलयाणा से 1, रौड़ा सेक्टर से 1, नोग से 1, थुराण से 1, एम्स कोठीपुरा से 1, भराथु से 2, चांदपुर से 2, तलवाड़ा से 2, चकली से 2, मगरोट से 1, कोठीपुरा से 1, धौण कोठी से 1, पंजगाईं से 1, बैरी से 4, कोसरियां 2, बलोह से 2, नाई सारली से 1, राजपुरा से 1, कली से 2, धरोट से 1, भारत कंस्ट्रक्सन से 4, परनाल से 1 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

टकरेड़ा से 3, धधोल से 1, मिहाड़ा से 5, हटवाड़ से 4, हावाणी से 2, कोट से 3, डुगली से 1, त्यूनखास से 2, नैण से 3, बल्हचुराणी से 1, भदरोग से 1, मझासु से 2, आर्दश कॉलोनी घुमारवीं से 2, पट्टा से 2, कंदरौर से 4, दबीड़ी से 3, कोटलु ब्राह्मणा से 4, फगोग से 2, भलयार से 5, खंगड़ से 5, बेहरन से 4, भड़ोली से 3, सुन्हाणी से 6, कसेह से 2, कोटला से 6, सयोला से 4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 3, लड़याणी से 4, सरगल से 2, रोपा से 4, बरड़ से 4, भगेटु से 3, सुह से 11, पनयाला से 6, मुंडखर से 2, करलोटी से 2, फगोगी से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटिजन से 1398 सैँपल लिए गए, जिनमें 222 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें