फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओयल के गांव ओयल में एक 29 वर्षीय युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। युवक कई सालों से अपनी मौसी के घर में ही रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर के ओयल गांव में 29 वर्षीय युवक नरेश कुमार मंगलवार सुबह बाथरूम में नहाने के लिए गया। बहुत देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसको आवाजें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन कोई जवाब न आने पर उन्होंनेे दरवाजे को तोड़ दिया। नरेश ने बाथरूम में लगे नल के साथ रस्सी से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने इस संबंध में ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश कुमार बद्दी में एक कंपनी में काम करता था। कोरोना के दौरान घर में ही था। कुछ दिन से डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी करवाया जा रहा था। युवक झंडूता क्षेत्र के बाला गांव का रहने वाला था। युवक काफी सालों से अपनी मौसी के घर पर ही रहता था। उसकी शिक्षा भी यही पर हुई है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि अभी तक कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें