बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिले में 26 बच्चों समेत कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 2832 हो गई है। इनका इलाज किया जा रहा है। रविवार को 311 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
जानकारी के अनुसार कोरोना से दो महिलाओं की मौत हुई है। रोपा की रहने वाली महिला ने बिलासपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं कोट टाड़ा की रहने वाली महिला की नेरचौक कोविड अस्पताल में मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि टिक्कर से 29, 13, 37, 9, 65, 69, 79 वर्षीय, बरोटा से 32 वर्षीय, बच्छरीं से 60, 42, 27, 53 वर्षीय, बजोहा से 28 वर्षीय, उप्पल स्वीट्स घुमारवीं से 55, 16, 41 वर्षीय, बल्ह छलोग से 27, 35, 4, 3, 33 वर्षीय, मरोतन से 5, 32 वर्षीय, धन्नड़ से 52 वर्षीय, फुफली से 18, 22 वर्षीय, ककरैड़ से 60, 50, 38, 15, 12, 9, 62, 60 वर्षीय, सिलवीं से 42, 32, 40, 21, 35, 10, 10, 3, 32, 30 वर्षीय, बरठीं से 46 वर्षीय, बल्हसीणा से 23, 44, 31, 26, 35, 16, 50 वर्षीय, खालसाई से 14, 80 वर्षीय, बरड़ से 52 वर्षीय संक्रमित हुए हैं।
गुवाओं से 20, 42 वर्षीय, कजैल से 5, 9, 33 वर्षीय, धधोग से 25 वर्षीय, मलागंण से 58 वर्षीय, झरीड़ी से 9, 13, 16 वर्षीय, धराड़ से 33, 24, 1, 25, 30, 8, 3, 7 व 8 महीने का बच्चा, बरड़ से 90 वर्षीय, पपलाह से 29 वर्षीय, टिहरी से 1 वर्षीय, तरवाड़ से 42 वर्षीय, बेहनाजट्टा से 38 वर्षीय, भदरोग से 58 वर्षीय, कोठी से 31, 35 वर्षीय, धनीपखर से 46 वर्षीय, नसवाल से 50 वर्षीय, कोसरियां से 47, 48 वर्षीय, भगेटु से 46 वर्षीय, त्रिफालघाट से 50 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 43, 15 वर्षीय संक्रमित हुए हैं।
भराड़ी से 70 वर्षीय, कुठेड़ा से 29 वर्षीय, बल्ह से 30, 22 वर्षीय, गाहर से 62 वर्षीय, एसीसी बरमाणा से 35, 41 वर्षीय, अल्ट्राटेक बिलासपुर से 24 वर्षीय, एम्स कोठीपुरा से 39 वर्षीय, छकोह से 34 वर्षीय, सुंदरनगर से 85 वर्षीय, भराथु से 44, 14 वर्षीय, पलसैड़ से 22, 45, 10, 11 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में रविवार को रैपिड एंटिजन से 420 सैंपल लिए गए। इनमें 90 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।