बिलासपुर/घुमारवीं। जिले में कोरोना से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक रेलवे कर्मचारी समेत कोरोना के 207 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में 949 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 104 स्वस्थ हुए हैं।
एक ने कोविड अस्पताल घुमारवीं और दो ने नेरचौक अस्पताल में दम तोड़ा। घुमारवीं के पुराना बस स्टैंड के निवासी बुजुर्ग एवं शिक्षाविद 106 वर्षीय मंगलवार को पॉजिटिव आए थे। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें घुमारवीं कोविड अस्पताल लाया गया था। बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं घुमारवीं के बल्लू गांव का व्यक्ति कुछ दिन पहले पॉजिटिव आया था। 24 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर घुमारवीं से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बुधवार सुबह मौत हो गई। वहीं खरोटा के 40 वर्षीय व्यक्ति ने भी नेरचौक अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने पुष्टि की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि ओयल से 13 वर्षीय, झलवाना से 49 वर्षीय, अवधानी घाट से 39 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर 47 व 68 वर्षीय, डूहक से 67 वर्षीय, चांदपुर से 41 वर्षीय, मेन मार्केट बिलासपुर से 20 वर्षीय, बेनला से 45 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 40 वर्षीय, डैहर से 44 और 18 वर्षीय, टंगार डोभा से 29 वर्षीय, बड़ग्ऱाम से 58, कोठी बटाला से 55 वर्षीय, रिहान से 22 वर्षीय, नेरी से 25 वर्षीय, मंडयाली से 52 वर्षीय, रेलवे कुंगवाल से 38 वर्षीय कर्मचारी, बस्सी से 53 वर्षीय की रिपोर्ट संक्त्रस्मित पाई गई है। इसके अलावा ग्वालथाई से 30,75 वर्षीय, मकडोग से 26 वर्षीय, दली से 27 वर्षीय, धारटटोह से 45, 43 वर्षीय, पंजगाईं से 35 वर्षीय, द्रोबड़ से 20 वर्षीय, बलोह से 55 वर्षीय, अमरपुर से 42, 74, 28, 53 वर्षीय, करोहघाट से 17 वर्षीय, नघ्यार से 50 वर्षीय, नजदीक सीएचसी झंडूता से 51 वर्षीय संक्रमित हुए हैं।
बड़ी बिल्लौर से 70, 75 वर्षीय, सुन्हानी से 12 वर्षीय, बरड़ से 26, 5, 3, 16, 45, 43 वर्षीय, बरठीं से 12, 10, 8 वर्षीय, अंदरोली से 11 वर्षीय, रैली जजरी 47 वर्षीय, मलारी से 37 वर्षीय, नजदीक पुलिस स्टेशन लखनपुर से 84 वर्षीय, जमोई से 34, 6, 3, 29, 19 वर्षीय, छाम्ब से 48 वर्षीय, कपाहड़ा से 34 वर्षीय, बकरोआ 23 वर्षीय, गेहड़वीं 35 वर्षीय, समोह से 21 वर्षीय, नजदीक सीएच घुमारवीं से 35 वर्षीय, बल्लू करीयाला से 52, 44 वर्षीय, सिल्ह से 61 वर्षीय, भवाना से 31 वर्षीय, कमलू से 22 वर्षीय, हरलोग से 30 वर्षीय, टुंडी 39 वर्षीय, देहरा से 52 वर्षीय, खतेड़ से 35 वर्षीय, कोट से 52 वर्षीय, लंजता से 48 वर्षीय, बोनी बल्यानी से 16, 42 वर्षीय, डाहड़ से 73 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को रैपिड एंटीजन से 478 सैंपल लिए गए। इनमें 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में 127 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।