झंडूता (बिलासपुर)। एसडीएम और तहसील कार्यालय झंडूता का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोनों ही कार्यालयों को आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब दोनों ही कार्यालय अब 3 मई को खुलेंगे। उन्होंने लोगों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कहा कि दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सावधानी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की है।