बिलासपुर। जिले में सोमवार को दो रेलवे कर्मचारियों, 11 माह के बच्चे समेत 161 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में 945 एक्टिव मामले हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सीआईएसएफ लाइन सेड़पा एनटीपीसी कोलडैम से 26, 26 वर्षीय, नोएडा सेक्टर से 37, 31, 87, 81 वर्षीय, गेहरवीं से 90 वर्षीय, चंगर सेक्टर से 54 वर्षीय, समैला से 73 वर्षीय, औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से 37, 35 वर्षीय, गयाना से 11 वर्षीय, मेन मार्केट बिलासपुर से 33 वर्षीय, मलयाना से 30 वर्षीय, बल्लू से 26, 66 वर्षीय, कोसरिया से 39 वर्षीय, कोट से 22 वर्षीय, सनखेर से 36 वर्षीय, देहरा से 25 वर्षीय, घुमारवीं से 47, 37, 34, 62, 67, 38, 60, 46 वर्षीय, चलग से 23 वर्षीय, डंगार से 37 वर्षीय, थौडू से 65, 57 वर्षीय, टिक्करी से 76 वर्षीय, कसमली से 28 वर्षीय, बजोहा से 46 वर्षीय, बलोह से 79 वर्षीय, शास्त्री कॉलोनी घुमारवीं से 14, 60 वर्षीय पॉजिटिव आए हैं। बचत भवन घुमारवीं से 45,18 वर्षीय, नस्वाल से 70 वर्षीय, तलवाड़ से 46 वर्षीय, जुखाला से 49, 50 वर्षीय, छुमाण से 65 वर्षीय, बैरी से 37 वर्षीय, फगोग से 25 वर्षीय, सुनहानी से 29 वर्षीय, मलारी से 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित हुए हैं।
खरोटा से 75, 51, 35, 40 वर्षीय, दकडी से 25,19 वर्षीय, जांगला से 27 वर्षीय, बकैण से 18 वर्षीय, खेरा से 60 वर्षीय, टोबा से 18, 25 वर्षीय रेलवे कर्मचारी, खुलवीं से 47 वर्षीय, डियारा सेक्टर से 52, 50, 25, 18, 48, 48 व 11 माह के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं धार से 55 वर्षीय, राजपुरा से 18, 42 वर्षीय, रत्त से 32, 31, 62 वर्षीय, पंजेल कलां से 44 वर्षीय, धुन्धन से 38 वर्षीय, सेल फरदया से 55 वर्षीय, कोठीपुरा से 35, 13, 40, 11 वर्षीय, कोहलवीं से 38 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को रैपिड एंटीजन से 448 सैंपल लिए गए जिनमें 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर से लिए गए सैंपलों में 79 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।