बिलासपुर। शुक्रवार देर रात पॉजिटिव आए 31 मामलों सहित जिले में कोरोना से 184 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। जिले के एक व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। 68 वर्षीय व्यक्ति आईजीएमसी में भर्ती था। शनिवार को कोरोना के चलते उसने दम तोड़ दिया। वहीं कंदरौर एसबीआई का एक बैंक कर्मचारी हमीरपुर में पॉजिटिव पाया गया है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दाड़ी से 51, कोसरियां सेक्टर से 41, 39, 10, 62, 6 साल का बच्चा संक्रमित हुआ है। निहारी से 33, डंगार से 43, दधोल से 28, मोहरा से 56, सहारवीं से 20, बेड़ाघाट से 82, कोटलू से 29, लदरौर कलां से 45, सोनी मेडिकल स्टोर घुमारवीं से 45, दकड़ी वार्ड नंबर पांच से 42, फटोह से 36, कुठेड़ा से 39, 12, नसवाल से 26, चांदपुर से 42, आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से 51, रौड़ा सेक्टर से 75, 65, घ्याणा से 27, नर्सिंग हॉस्टल आरएच बिलासपुर से 20, 17, लखनपुर से 67, चांदपुर से 47, 42, रौड़ा सेक्टर से 57, 30, 33, 72,27, 74 वर्षीय पॉजिटिव हुए हैं।
सलापड़ से 49, पनोह से 50, औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से 49, जंगल छलेड़ा से 46, रौड़ा सेक्टर से 64, 39, 7, 35, खरोटा से 30, गुज्जर हट्टी से 49, धौण कोठी से 48, श्री नयनादेवी जी वार्ड नंबर सात से 62, माकड़ी से 40, निहारखन वासला से 36, पीएचसी रौड़ा सेक्टर से 35 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बरठीं से 26, कोटला से 45, कोसेह से 46, कुठेड़ा से 42, लुहणू से 39, नघ्यार से 43, 14, बरठीं से 26, दलोह से 13, बल्हसीणा से 20, कथौन से 23 और घवांडल से 38 वर्षीय कोविड पॉजिटिव हुए हैं।