फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से बस में परिचालक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिमला से चंबा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में अचानक तबीयत बिगड़ने से परिचालक बेहोश हो गया। बिलासपुर के कोठीपुरा के पास परिचालक को फ्रंट सीट पर बैठे ही चक्कर आ गया। चालक ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। अब परिचालक की हालत में सुधार है। मिली जानकारी के अनुसार चंबा डिपो की बस एचपी 73-7989 शनिवार सुबह शिमला से चंबा जा रही थी। यह बस सुबह सात बजे शिमला से चलती है। करीब साढ़े नौ बजे बस एम्स कोठीपुरा के पास पहुंची तो फ्रंट सीट पर बैठे कंडक्टर रजनीश निवासी देहरा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बस चालक और सवारियां पहले कंडक्टर को एम्स ले गए। वहां ओपीडी सेवाएं शुरू नहीं होने के कारण उसे बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर की पहले भी तबीयत बिगड़ी थी। बिलासपुर अड्डा इंचार्ज राजेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल कंडक्टर की तबीयत में सुधार है। चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें