बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 308 हो गई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि करंगोड़ा से 53, बनोहा से 61, सिनेमा कॉलोनी से 29, डियारा सेक्टर से 59, मोती सोलधा से 36, 36, 70, 45, 14 और 75 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेरी से 70, 16, 42, बहली से 48, थौड़ू से 33, सिनमा सिद्दा से 43, 80, आईटीआई श्री नयना देवी जी से 49, 30, बधेरम श्री नयनादेवी जी से 61, कनफरा से 45, 50, 2, 80 और ऊटपर से 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। छलेडा से 53, दलेट से 40, गतवाड़ से 69,70, 7, बल्हसीणा से 44, झरेड़ी में 2 माह के बच्चे सहित 30 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। वहीं पंजगाई से 15, 72, 42, 50, 80, 30 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा थौड़ू से 15 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
सीएमओ ने कहा कि बुधवार को रैपिड एंटीजन से 256 सैंपल लिए गए। इनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 228 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।