फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 15 नए मामले, 39 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 39 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। बिलासपुर में अब कोरोना के 305 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 24 संक्रमित संस्थागत क्वारंटीन में हैं। जबकि अन्यों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मैहन चांदपुर से 54 वर्षीय व्यक्ति, एसीसी बरमाणा से 47 वर्षीय व्यक्ति, जबली से 35 वर्षीय महिला, ओयल से 52 वर्षीय महिला, मणिकरण से 25 वर्षीय युवती, देरधार कुल्लू से 26 वर्षीय युवती, सुजानपुर से 22 वर्षीय युवती, लद्दा से 16 वर्षीय किशोरी, बनोहा से 22 वर्षीय युवती, स्योला से 72 वर्षीय महिला बुजुर्ग, बंदला से 68 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा गाह से 50 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, गुग्गा गेहड़वीं से 50 और 35 वर्षीय भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया गया है। जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन से 330 सैंपल लिए गए। इनमें 15 कीे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आईजीएमसी भेजे गए 369 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें