फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बुधवार को कोरोना के आए 33 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ी ली है। बुधवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बैरी गांव की छह महिलाएं शामिल हैं। वहीं 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 239 पहुंच गई है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। बरोग से 60 वर्षीय महिला, एनटीपीसी कोलडैम टाउनशिप से 42 वर्षीय महिला, रहोल से 10 वर्षीय बच्ची व 39 वर्षीय महिला, विजयपुर से 56 वर्षीय व्यक्ति व 59 वर्षीय महिला, रोडा सेक्टर बिलासपुर से 29 वर्षीय युवक, रोपा से 43 वर्षीय महिला, सुगंल से 45 वर्षीय व्यक्ति, बरठीं से 54 वर्षीय महिला, सयोता से 21 वर्षीय युवक, मंडी मांडवा से 62 वर्षीय महिला, बैरी से 31, 51, 52, 45, 40, 69 वर्षीय महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरमाणा से 53 व 55 वर्षीय महिला, पंजगाईं से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 62 व 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरनोड़ा से 60 वर्षीय महिला, करोट से 40, 47, 55 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सलापड़ से 37 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 62 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार को रैपिड एंटीजन से 346 सैंपल लिए गए। इनमें 33 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 190 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें