बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं 17 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोराना के एक्टिव मामले 42 रह गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में रविवार को कोराना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब 42 एक्टिव मामले रह गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से सावधान रहने की आवश्यकता है।