बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए मंगलवार को जिले भर से रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर के तहत 377 सैंपल लिए। जांच में 59 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसी के साथ जिले में संक्रमित सक्रिय केसों का आंकड़ा 460 पहुंच गया है।
सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि बरसात में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले के आरएच बिलासपुर में 10, मार्कंडेय में 18, श्री नयना देवी जी में पांच, घुमारवीं में छह और झंडूता में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 15.6 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।