फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकारों के खिलाफ हल्ला बोला। शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर कंधे पर उठाकर और प्याज की माला पहन कर विरोध मार्च निकाला। आटा, दाल व चावल आदि जरूरी खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी हटाने की मांग जोरशोर से उठाई।
विज्ञापन

कॉलेज चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इस मौके पर आप नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गरीबों की रोटी पर ही लगान लगा दिया है। गरीबों की थाली से रोटी छीनी जा रही है। आम आदमी पार्टी गरीब जनता पर टैक्स लगाने को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पुरेंद्र मोहन कश्यप ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही। केंद्र की भाजपा सरकार सोई है। विरोध प्रदर्शन में बलदेव राज, आप प्रवक्ता रंजना रघुवंशी, विचित्र सिंह, आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें