फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से गति पकड़ने लगा है। एक सप्ताह से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कोरोना से पांच लोग संक्रमित हुए।
विज्ञापन

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले भर से 220 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिए गए थे। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना के 17 मामले सक्रिय हैं। कहा कि लोग एहतियात बरतें और कोविड नियमों का पालन करें।
इस बीच, संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद जिले में अभी कोरोना टेस्ट की मुहिम धीमी पड़ी है। काफी कम संख्या में ही कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें