फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित जिला में 12 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में वीरवार को कोरोना के 12 और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बिलासपुर सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान संक्रमित हुए हैं। वहीं झंडूता ब्लॉक के दो बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। वहीं ओयल गांव का एक 20 वर्षीय युवक भी ट्रूनेट मशीन से टेस्ट में संक्रमित निकला है। संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 375 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला बिलासपुर में वीरवार को कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं। बुधवार को 222 कोरोना सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए थे। जिनमें से 205 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में घुमारवीं पुलिस थाना के सात जवान शामिल हैं। जो संक्रमित जवान के संपर्क में आए थे। वहीं दो सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी हैं। इसके अलावा झंडूता ब्लॉक के संडयार गांव के दो बुजुर्गों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसमें एक 77 और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें नियमों के आधार पर होम और कोविड केयर केंद्र में आइसोलेट किया जा रहा है।
वहीं एमओएच बिलासपुर डॉ. परविंदर शर्मा ने बताया कि जिला में होम आइसोलेशन की अधिसूचना के बाद से अब तक 27 संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेट किया जा चुका है। जिनमें 17 से अधिक संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार ही कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारी से ग्रसित कोरोना संक्रमितों को ही कोविड केयर केंद्र में आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें