फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से घर पहुंच गई थी कोरोना संक्रमित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। रविवार को झंडूता विस क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव आयी विशेष समुदाय की महिला संस्थागत क्वारंटीन होने की बजाए सीधे अपने घर पहुंच गई थी। दो घंटे बाद जब स्थानीय प्रशासन को भनक लगी तो आनन-फानन में महिला को घर से संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल झंडूता के गांव मुकड़ाना की विशेष समुदाय की एक महिला 30 मई को दिल्ली से धर्मपुर के लोगों के साथ स्वारघाट पहुंची। झंडूता आने के लिए वाहन न होने पर महिला को स्वारघाट में ही ठहराया गया। अगले दिन 31 मई को पुलिस थाना स्वारघाट के कांस्टेबल ने महिला को उसके घर छोड़ दिया। महिला के घर आने की सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को मिली तो उसे क्वारंटीन केंद्र शाहतलाई भेजा गया।
जहां पर महिला के कोरोना के सैंपल पॉजिटिव आए। महिला के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल बना है। प्रशासन और महिला की लापरवाही न केवल महिला के घरवालों बल्कि आसपास के लोगों में भी कोरोना का डर फैला दिया है। उधर, एसडीएम झंडूता मुलतान सिंह बन्याल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को कोविड 19 शिवा केयर सेंटर में भेज दिया गया है। महिला के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि तय समयावधि पर महिला के घरवालों के सैंपल भी कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। वहीं महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें