फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए विभागों में समन्वय जरूरी

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित टीबी मुक्त अभियान समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य लोग। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
एसडीएम ने सक्रिय रूप से मामले खोजने और जागरूकता फैलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में टीबी मरीजों के इलाज की सफलता दर 92 प्रतिशत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम सदर राज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिलासपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सदर ब्लॉक (मार्कंडेय) की समिति की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक में टीबी से संबंधित मामलों, उपचार की सफलता दर और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि ब्लॉक में टीबी मरीजों के इलाज की सफलता दर 92 प्रतिशत है।
बैठक में टीबी के मामलों की पहचान, निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), टीबी से होने वाली मौतों में कमी और सब-नेशनल सर्टिफिकेशन के तहत टीबी मुक्त पंचायतों के दावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से टीबी के मामलों की सक्रिय पहचान करें और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करें। उन्होंने निक्षय मित्रों के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदर ब्लॉक की सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने आम जनता से टीबी मरीजों का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी सदर, स्वास्थ्य शिक्षक, एसटीएस सहित शिक्षा, पंचायती राज, आयुर्वेद, औषधि निरीक्षक और पंचायत निरीक्षक विभागों के प्रतिनिधि और बिलासपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें