फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशासनिक गतिविधियों के साथ प्रभावी संचालन मिलेंगी सुविधाजनक सेवाएं

Mon, 09 Jun 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के पलासना में पंचायत भवन का लोकार्पण करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
पलासला में मंत्री राजेश धर्माणी ने 33 लाख रुपये से बने पंचायत भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

बोले, प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पलासला में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ ग्रामीणों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में आई आपदाओं के दौरान पंचायतों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को सरकार ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की है। सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। क्षेत्र की बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नाबार्ड के माध्यम से 22 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनके माध्यम से छोटे लिंक मार्गों को जोड़ा जा रहा है। ग्राम पंचायत पलासला में आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 19 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। मंत्री धर्माणी ने पंचायत भवन के भविष्य विस्तार की योजना पर भी बल दिया और संबंधित अधिकारियों को भवन की दूसरी मंजिल के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत करवाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने पेयजल आपूर्ति की दिशा में हो रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी से पेयजल लिफ्ट योजना के अंतर्गत कपाहड़ा, पलासला, पापलाह, करलोटी और छत संडीयार ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 19 करोड़ रुपये की परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जल्द ही क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें