फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.40 लाख का किया अंशदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गैलेंट 25 पंजाब रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन (से.) बालक राम शर्मा की अगुवाई में सैनिकों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

कैप्टन (से.) बालक राम शर्मा ने बताया कि रेजिमेंट के सभी सेवानिवृत्त सैनिकों ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राशि भेजी है। इस अवसर पर कैप्टन (से.) नंद लाल ठाकुर, कैप्टन (से.) राज कुमार ठाकुर, सूबेदार (से.) जगदीश चंद, मदन लाल, गोपाल दास, हवलदार (से.) गोपाल ठाकुर, प्रकाश चंद, मस्त राम और लाभ सिंह उपस्थित रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इसके लिए आए वेटरन सैनिकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें