फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से झुलसा संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिजली की लाइन को ठीक करने के दौरान लाइन में अचानक करंट आने की वजह से संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे पर आक्रोशित संविदा कर्मियों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिजलीघर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहजादनगर थानाक्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी जगतपाल सिंह 32 वर्ष कुंआखेड़ा बिजलीघर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे ग्राम कोठा जागीर के पास लाइन में कोई फाल्ट हो गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जगतपाल खंभे पर चढ़कर तार को ठीक कर रहा था। बिजली कर्मी बताते हैं कि अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे वह झुलस गया और नीचे गिर गया। घटना के बाद संविदा कर्मी के साथी कर्मचारी और ग्रामीण उसे सीएचसी ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथी कर्मी घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, कर्मचारियों ने मंगलवार की दोपहर को बिजलीघर पर धरना दिया। जानकारी मिलने के बाद अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता ओमकार सिंह आदि पहुंच गए और कर्मियों से वार्ता की। करीब दो घंटे से अधिक चले धरने के दौरान एक्सईएन ने कहा कि उपचार के लिए संबंधित एजेंसी से वार्ता कर कर्मचारी की आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने वेतन आदि का अवशेष धन भी सभी कर्मियों को दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। एक्सईएन ने बताया कि कर्मचारी ने शटडाउन नहीं लिया था, जिसके कारण यह घटना हुई है। प्रदर्शन करने वालों में मुनीश कुमार, सुबोध सक्सेना, राजीव कुमार, पंकज कुमार, महेंद्र पाल, अंतराम, प्रदीप कुमार, तारा चंद, कुलदीप कुमार आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें