फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लगातार हो रही बारिश का कहर, पांच घर हुए क्षतिग्रस्त

Sat, 02 Aug 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बडग़ांव पंचायत के झरेड़ी गांव में क्षतिग्रस्त हुआ शौचालय। संवाद
विज्ञापन
चार गोशाला भी ढहीं, सड़कों और फोरलेन पर हो रहा भूस्खलन
विज्ञापन

160 पेयजल योजनाएं हुईं प्रभावित, कई क्षेत्रों में नहीं हो रही आपूर्ति
लोक निर्माण विभाग को दो दिन में 2.94 करोड़, जल शक्ति विभाग को 13.10 लाख का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने कहर मचाया है। तीन पक्के मकान और दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार गोशाला भी ढह गईं। इसके अलावा सड़कों और फोरलेन पर कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। हालांकि सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। लोक निर्माण विभाग की 13 जेसीबी और 5 टिपर मलबा हटाने में लगातार जुटे हुए हैं। शुक्रवार शाम को भूस्खलन से बंद हुई लदरौर-डंगार सड़क को शनिवार सुबह 10:00 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला, समलेटू और बलोह टोल प्लाजा के पास लगातार पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। इन जगहों पर यातायात वन-वे है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है। चंडीगढ़-मनाली पुराने हाईवे पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। छत-समलेटा मार्ग भी पेड़ गिरने और भूस्खलन से शनिवार सुबह बंद हो गया, जिसे बाद में खोल दिया गया। इसके अलावा सड़कों पर जलभराव की समस्या ने वाहन चालकों परेशान किया है। घुमारवीं से बिलासपुर मार्ग पर भी बारिश के बाद कई जगहों पर टारिंग उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग को पिछले दो दिन में 2.94 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बारिश से जल शक्ति विभाग को दो दिन में 13.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की 160 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस कारण जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दो दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग पेयजल योजनाओं को रिस्टोर करने में जुटा है। विद्युत बोर्ड को भी तार और खंभे टूटने से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें कि जिले में वीरवार से बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने अधिक नुकसान किया है। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। शाम के समय एक बार फिर घने बादलों ने डेरा डाला, जिसके बाद जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि फिलहाल सभी प्रमुख सड़कों को यातायात के बहाल कर दिया गया है। 18 मशीनें संवेदशील जगहों से मलबा हटाने के लिए तैनात हैं। विभाग को इस बार की बरसात में जिले में करीब 42 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
कोट
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे ने बताया कि बारिश से 160 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कुछ क्षेत्रों में जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से योजनाओं से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। विभाग को कुल 14 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


इनसेट
बड़गांव पंचायत में भी हुआ भारी नुकसान
बरठीं। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान निक्कू राम ने बताया कि बारिश के कारण झरेड़ी निवासी प्रकाश चंद का डंगा और शौचालय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा देवदत्त की गोशाला, विमला देवी की गोशाला, देवराज और खजान सिंह का मकान, शीला देवी की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी से मौका मुआयना करवा करवाया जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजे देने की गुहार लगाई है।

बडग़ांव पंचायत के झरेड़ी गांव में क्षतिग्रस्त हुआ शौचालय। संवाद

बडग़ांव पंचायत के झरेड़ी गांव में क्षतिग्रस्त हुआ शौचालय। संवाद

बडग़ांव पंचायत के झरेड़ी गांव में क्षतिग्रस्त हुआ शौचालय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें