फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में बुधवार को 6 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कोरोना मामले आने के बाद इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में लोगों को बिना अनुमति घर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। लोगों को आवश्यक वस्तुएं प्रशासन की ओर से घरद्वार मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

घुमारवीं विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत संदयार के सयोता गांव के मंजीत सिंह के घर से लेकर बलजीत सिंह के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं वार्ड नंबर एक को बफर जोन घोषित किया गया है। श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहरी के वार्ड नंबर 5 दुलैत गांव में सावित्रु राम के घर को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। वार्ड नंबर 5 को बफर जोन बनाया गया है। ग्राम पंचायत माजरी के वार्ड नंबर एक में गुरुचरण सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड एक में हरपाल सिंह व जगदेव सिंह के घर को बफर जोन घोषित किया गया है। वहीं सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमथल के वार्ड नंबर 2 में करमीर सिंह, मस्तराम, सुरेश, संजय, नीबु, अनिल के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वार्ड नंबर 2 से बाबू राम, राजकुमार, शंकर के घर को बफर जोन की श्रेणी में रखा गया है। ग्राम पंचायत बासला के वार्ड नंबर 4 में देशराज व समशेर सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। चंगु राम व काली दास के घर को बफर जोन की श्रेणी में रखा गया है। ग्राम पंचायत पंजगाई के वार्ड नंबर 6 से निशिकांत के घर को कंटेनमेंट जोन व बिशंभर, राममूर्ति, बिनु, मीना देवी के घर को बफर जोन बनाया गया है। इन सभी क्षेत्रों को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। आवश्यक वस्तुएं प्रशासन की ओर से इनके घर तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें