फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 20 दिसंबर तक उपभोक्ता करवाएं ई केवाईसी

Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-वित्तीय लाभ बंद होने पर उपभोक्ता होगा जिम्मेदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्युत बोर्ड की ओर से लोगों की ई केवाईसी प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है वह 20 दिसंबर तक इसे पूरा करवा लें।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए विद्युत उपमंडल 2 के सहायक अभियंता रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के एक या एक से अधिक घरेलू बिजली मीटर हैं उन सभी की ई केवाईसी होना जरूरी है। सभी उपभोक्ता विद्युत उपमंडल 2 बिलासपुर में अपनी ई केवाईसी 20 दिसंबर से पहले करवा लें। जो कर्मचारी बिजली बिल बांटने जा रहे हैं उनसे भी अपने मीटर की ई केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा। यदि परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और मीटर उनके नाम पर है तो जो व्यक्ति मीटर का इस्तेमाल कर रहा है वो अपने आधार कार्ड से उस मीटर की ई केवाईसी करवा सकता है। ई केवाईसी प्रक्रिया के लिए उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड और बिजली बिल साथ लाना होगा। यदि उपभोक्ता ई केवाईसी नहीं करवाता है और भविष्य में मिलने वाले वित्तीय लाभ (सब्सिडी) बंद होते हैं तो उपभोक्ता उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें