फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घुमारवीं में कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
घुमारवीं में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि कॉलेज परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की फोटोग्राफी की गई।
इस मौके पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश धर्माणी भी उपस्थित रहे। राजेश धर्माणी ने कहा कि एक कथित पत्रकार जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। कॉलेज के एक क्लर्क और चौकीदार के साथ स्ट्रांग रूम के आसपास संदिग्ध घूमते हुए पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की फोटो तथा वीडियो तक बना डाली। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से बाकायदा पुलिस प्रशासन के पास शिकायत पत्र दिया है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन इस तथाकथित पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तब तक कॉलेज के गेट पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि यहां ईवीएम की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाए और स्थानीय प्रशासन को यहां से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें