फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ कांग्रेस तल्ख, मौन जुलूस निकाला

Sat, 19 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बनाए जा रहे मुकद्दमों पर कांग्रेस तल्ख हो गई है। एनडीए सरकार पर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टियां बांधकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन


शहीद स्मारक के समीप घंटों धरना देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला और महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने बताया कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय आह्वान पर बिलासपुर में केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के बाहर मुंह पर काली पट्टियां बांध कर अपना रोष व्यक्त किया। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्षा और बिलासपुर प्रभारी गीता नेगी और प्रदेश महासचिव राम लाल ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओछी राजनीति पर उतर आई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकद्दमे बनाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बेवजह तंग कर रही है।

कार्यक्रम में सीपीएस राजेश धर्माणी, सचिव कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजेंद्र ठाकुर, महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार टाडू, जुखाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरपाल सिंह ठाकुर, श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह, झंडूता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश, सदर ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, हुसैन अली, रफीक मोहम्मद, नईम मोहम्मद, कुलदीप सिंह भड़ोल, जोगेंद्र ठाकुर, हीरापाल ठाकुर, नाजर सिंह, मनोज ठाकुर, मनोहर लाल, हेमराज चौधरी, जोगेंद्र सिंह, सदाराम, संजय कटवाल, दौलत राम, सुखराम, जय कृष्ण, राम प्रकाश धीमान, अविनाश चंदेल, सुनील ठाकुर, राज कुमार वर्मा, राज कुमार, सोनिका शर्मा, सोमा देवी, अनुराग शर्मा, गणपत राम, संदीप कुमार, रणजीत सिंह वर्मा, सरवण कुमार, सोम प्रकाश, सीताराम ठाकुर, विमला देवी, रामशरण ठाकुर, अमित शर्मा, राजेंद्र कुमार, बलवीर शर्मा, लाल मन, रीता देवी, विमला, अमित, गुलजार सिंह और शशिकां मौजूद रहे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें