फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विरोधी है कांग्रेस, अब तक नहीं दिए 1500 : त्रिलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा की पूर्व महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। जहां उनके वरिष्ठ नेताओं के बयान इस बात का सबूत देते हैं वहीं उनके मुख्यमंत्री एवं सरकार इस बात की पुष्टि करती है। अगर उनकी नीयत सही होती तो सरकार बनते ही प्रतिमाह 1500 रुपये महिलाओं को कांग्रेस सरकार देना शुरू कर देती।
जमवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही साफ नहीं है, नीयत में खोट था इसलिए 1500 रुपये महिलाओं को देने का वादा पूरा नहीं हो पाया। अब एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को ठगने निकली है। कई प्रकार के फॉर्म भरे जा रहे थे, जिसका लाभ 1 रुपये का नहीं था। जब विधानसभा का चुनाव हुआ था, तब एक नीले फॉर्म भी इन्हीं नेताओं ने भरवाया था। उसके बाद भी 1500 रुपये प्रति माह महिलाओं को नहीं मिले थे। चुनाव जीतने के लिए यह राशि कांग्रेस नेताओं ने अपने फोन से गूगल पे से कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नीयत साफ होती तो वह बजट में 1500 रुपये देने का प्रावधान करते, लेकिन उन्होंने 1 रुपये का प्रावधान भी नहीं किया था। जैसे ही बजट सत्र का अंत हुआ उसके बाद इन्होंने घोषणा कर दी कि प्रत्येक महिला को 1500 रुपये देंगे। इसमें यह पारदर्शिता ही नहीं है कि किस महिला को 1500 रुपये मिलेंगे और किसको नहीं। कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को कोसना बंद करे और अपने काम पर फोकस करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें