फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने एक साल में किए बेहतरीन कार्य : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, घुमारवीं में विकास को मिली रफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने एक साल के कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है। यह कार्यकाल बेमिसाल रहा। एक साल में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिली है और यह आगे भी जारी रहेगा। यह बात घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का सफल एक साल पूरा होने पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं कई नई योजनाएं भी शुरू की हैं। इसका फायदा आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश सरकार का एक साल बेहतर रहा है, वहीं घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में भी विकास को गति देने की कोशिश है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसे इस कथन के साथ कह सकते हैं कि एक साल बेमिसाल और समृद्धि की ओर बढ़ते घुमारवीं के कदम। इस एक साल में हमें प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ा और घुमारवीं में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बावजूद हमने जनता को परेशानी से निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया। हटवाड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्वीकृत करवाया। इससे आने वाले समय में घुमारवीं को फायदा होगा। इसके साथ ही घुमारवीं में स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जा रहा। युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से घुमारवीं के भदरोग में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। धर्माणी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी हम काम कर रहे हैं। जहां पिछली सरकार के दौरान घुमारवीं डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा था, वहीं इस एक साल में हम घुमारवीं में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर लेकर आए हैं। लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक मशीनें अस्पतालों में स्थापित की गई हैं। क्षेत्र में पर्यटन की संभावना तलाश की जा रही है। इसके लिए जहां पनोह से लेकर त्यून व सरयून किलों तक पार्क बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इन किलों के जीर्णोद्धार के लिए चार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। औहर में करीब 200 करोड़ का टूरिज्म कांप्लेक्स बनाया जा रहा है, जिसमें एक हेलीपोर्ट भी शामिल है। इसके लिए 27 बीघा जमीन विभाग के नाम कर दी गई है। इसके अलावा अगले 10 साल की योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है, ताकि घुमारवीं को एक आदर्श क्षेत्र बनाया जा सके। मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के 2025 तक ग्रीन स्टेट मिशन को साकार करने के लिए नई पहल घुमारवीं से शुरू की है। इसमें अब किसी भी कार्यक्रम में मुख्यातिथि को किसी प्रकार का कोई स्मृति चिन्ह या मोमेंटो नहीं दिया जाएगा। उसकी जगह एक इंडोर प्लांट या आउटडोर प्लांट भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में घुमारवीं से 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए परिवहन निगम की सात बसें और अन्य गाड़ियां कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर अरुण भारद्वाज, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा और विनोद सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें