फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संस्कृत सप्ताह का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
श्री शक्ति संस्कृत महाविद्यालय श्री नयना देवी जी आयोजित संस्कृत सप्ताह के मौके पर मुख्यातिथि को
विज्ञापन
श्री शक्ति संस्कृत महाविद्यालय में हुआ समारोह, विद्यार्थियों ने भाषण, श्लोकोच्चारण और गीता कंठपाठ में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री शक्ति संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। समारोह में समाजसेवक राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि, जबकि श्री नयना देवी मंदिर के अर्चक दीपक कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, वैदिक मंत्रोच्चारण और स्वागत गीत के साथ किया गया। संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए संस्कृत भाषण, श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीतिका, अनुवाद और श्रीमद्भगवद्गीता कंठपाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाणपत्र, पुस्तकें और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दौलतराम शर्मा ने संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत के अध्ययन के साथ-साथ इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य वर्ग से डॉ. गुरुप्रसाद भट्ट, दिनेश कुमार, तिलकराम शर्मा और प्रेमिका नेगी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें