फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक जनभागीदारी से ही होगा नशे का संपूर्ण उन्मूलन : उपायुक्त

Mon, 22 Jun 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत के तहत 2.30 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
विज्ञापन

पंचायत स्तर तक चलेंगे विशेष प्रशिक्षण शिविर, 279 जागरूकता गतिविधियां आयोजित
1,116 अभियान 88,810 ऑनलाइन शपथ पंजीकरण के साथ बिलासपुर बना नशा विरोधी मुहिम का मॉडल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान में भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही जिले को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
बचत भवन बिलासपुर में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है, जिसका असर परिवारों और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ रहा है। उन्होंने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतीराज संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया से नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। बताया कि हाल ही में आयोजित पंचायत प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों को नशे के विरुद्ध कार्य करने की शपथ दिलाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य हितधारकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से नशे की पहचान, रोकथाम और पुनर्वास संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला बिलासपुर में अब तक लगभग 2.30 लाख लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जा चुका है। जिले में 279 जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिनमें रैलियां, मैराथन, वॉकाथॉन, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा पुलिस विभाग की विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के तहत जिले के 112 युवा क्लबों और 150 महिला समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। अब तक 1,116 जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा चुका है। करीब 31 हजार लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई है, जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर 88,810 शपथों का पंजीकरण दर्ज किया गया है। अभियान में 50 मास्टर वालंटियर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में नियमित नशा विरोधी गतिविधियां आयोजित करने, पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने, स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति सेवाएं मजबूत करने और महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं को समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, समिति सदस्यों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें