फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्पताल से कंप्यूटर उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में कर्मचारी की ओर से रात के अंधेरे में कंप्यूटर ले जाने के मामला में अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


शिकायत में बताया है कि अस्पताल का एक कर्मचारी वीरवार रात अस्पताल पहुंचा। उसने सुरक्षाकर्मी से अस्पताल भवन की चाबियां ली। इसके बाद कर्मचारी कमरे से एक कंप्यूटर उठाकर ले गया । इसकी भनक सुरक्षाकर्मी को लगी तो जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल प्रशासन ने उसी समय कर्मचारी से जब इस बात की जानकारी मांगी तो उसने रात को ही कंप्यूटर वापस रख दिया। हालांकि अब सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं कि रात को चाबी कर्मचारी को क्यों दी गई, जबकि कर्मचारी की ड्यूटी दिन में थी। पुलिस के अनुसार सारे मामले की जांच की जाएगी। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि मामले में अस्पताल का कर्मचारी अकेला ही था या फिर कोई अन्य भी शामिल था। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जाएगी कि अस्पताल से सिर्फ कंप्यूटर ही उठाया गया था या फिर कोई अन्य सामान भी गायब किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें