फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में अक्षिता भारद्वाज रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बीवॉक विभाग के हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग द्वारा विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत चौथे दिन विद्यार्थियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी के साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को अपने आसपास के परिवेश में स्वच्छता तथा पौधरोपण अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में वोकेशनल विभाग के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने घर पर रहकर व घर में उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉक्टर पूनम तथा प्रो. अपर्णा द्वारा ऑनलाइन किया गया। जिसमें हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अक्षिता भारद्वाज ने प्रथम व पांचवें सेमेस्टर की छात्रा कुसुम द्वितीय रहीं। तीसरे सेमेस्टर की छात्रा कंचन ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यार्थियों को बताया कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं। विकास के मौजूदा मॉडल की विफलता यह कि जीवन के इन तीनों आधारों को प्रदूषण ने लील लिया है। यही वजह है कि आज देश की आबादी का बड़ा हिस्सा स्वच्छ व सुरक्षित पानी, शौचालय और शुद्ध हवा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित है। पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। समय रहते हमने अपनी इस मानवीय भूल को यदि नहीं स्वीकारा और अपने जीवन व्यवहार को नहीं सुधारा तो पृथ्वी का जीवन अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। इसलिए जरूरी है कि समय रहते खुले वनों की सघनता को बढ़ाएं। जहां-जहां संभव हो, वहां-वहां हरित-गलियारों का विस्तार करें। इसी कड़ी में आज बीवॉक हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म के छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण के दौरान फलदार पौधे व औषधीय पौधे लगाए। जिनमें आम, भेड़ा, आमला इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें