फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सिद्ध बाबा गोदड़िया मंदिर में लगा भंडारा

विज्ञापन
सिद्ध बाबा गोदडिया मंदिर पनोह में आयोजित क भंडारे में उपस्थित युवा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की फेटी धार स्थित ग्राम पंचायत पनोह-फटोह के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा गोदड़िया मंदिर में ग्रामीण युवाओं के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राकेश बिन्नू ने बताया कि सिद्ध बाबा गोदड़िया मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक भीम सिंह चंदेल ने बताया कि यह मंदिर करीब 100 वर्ष से भी अधिक पुराना है। क्षेत्र के लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। मंदिर कमेटी के प्रमुख पुजारी मस्त राम ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर वन विभाग से भी बातचीत जारी है। इसके अलावा मंदिर तक वाहन पहुंच मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के साथ भी चर्चा की जा रही है। पनोह पंचायत के उपप्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि पंचायत की ओर से भी मंदिर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर युवक मंडल पनोह के सदस्य वीरेंद्र चंदेल, नितेश चंदेल, पर्वतारोही पंकज चंदेल, सूर्य चंदेल, विशाल चंदेल, विक्रम चंदेल, पंडित विशाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें