-रघुनाथुपरा स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथुपरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने चलो चलें मतदान करें, लोकतंत्र का मान करें, मताधिकार का मान करें बढ़-चढ़कर मतदान करें, वोट फॉर बेटर इंडिया, वोट डालने चलो रे साथी लोकतंत्र के बनो बराती आदि नारे लगाए। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने रैली के दौरान जबली बाजार में स्थानीय दुकानदारों, लोगों और राहगीरों से अपील की कि वह 1 जून को अपने सारे काम छोड़कर लोकसभा चुनाव में अपने परिवार सहित मतदान केंद्र में जाकर वोट डालें। प्रधानाचार्य ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके लिए हमें परिवार, पड़ोस, गांव और समाज के सभी मतदाताओं को जागरुक करना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद, प्रवक्ता दिनेश कुमारी, नीना देवी, पुष्पा देवी, किशोरी लाल, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।