फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चल मईया के द्वार बुलावा आया है... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरोट में मां भगवती जागरण का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं की कोटलु ब्राह्मणा पंचायत के गांव बरोट में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में कलाकारों ने मां की एक से बढ़कर एक भेेंटें पेशकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


जागरण पार्टी के कलाकार तिलक ठाकुर, मंगल ठाकुर और नीलू ठाकुर ने जाग मां संतोषी मुझे तेरा ही सहारा, गौरा यह तेरा लाल देवों में सबसे प्यारा है, माता रानी फल देगी आज नहीं तो कल देगी, चल मईया के द्वार बुलावा आया है, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, जरा गेर गड्डी नू ला दे मेनू कटरा शहर पूजा दे, मेले जाना कालका रे मिजो वी भी लेई चल नाल, तेरे द्वारे आए शेरावाली, शाहतलाइयां वालेया मां करने दर्शन तेरे, वे मनमोहणेया बालक नाथा कदो बुलावेगा, मेला मईया दा, द्वार खड़ी संगतां माइ संगता बोल दी जयकारा भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा तू भीख न देगी तो मैं शोर मचा दूंगी, गुरु जी कलम दवात हथ तेरे कि चंगे साडे लेख लिखियो, ओ मेरे छबलिया ओ कृष्णा, चाटी चो मधाणी ले गया, भोले दी बारात चली गज बज के पर भी खूब धमाल मचा। इस मौके पर विक्की की ओर से हनुमान, राधा-कृष्ण, बाबा बालकनाथ और शेरावाली की भव्य झांकियां निकाली गईं। अंत में तारा रानी की कथा सुनाई। जागरण से पूर्व भंडारे का भी आयोजन किया गया। जागरण के बाद कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान विवेक संख्यान, बबलू, दया, कृष्ण, हर्ष, आनंद गौतम, विद्यासागर, राजेश गौतम, संजीव गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें