फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1 से 50 रोल नंबर तक के विद्यार्थियों की लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश में सोमवार से कॉलेज खुलने जा रहे हैं। इसके चलते बिलासपुर के सभी कॉलेजों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी कॉलेजों में एसओपी के तहत सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब कॉलेजों में विद्यार्थी पहले की तरह पढ़ाई कर पाएंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का क्रम भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में स्कूलों के बाद अब कॉलेज खुलने जा रहे हैं। सोमवार से सभी कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाने का क्रम शुरू हो जाएगा। कोरोना के कारण शिक्षण संस्थान बंद थे। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। ऑनलाइन बच्चों की कक्षाएं तो ली जा रही थीं, लेकिन बच्चे सही ठंग से समझ नहीं पा रहे थे। बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
डिग्री कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण ने बताया कि कॉलेज में एसओपी के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज के दोनों गेट खोल दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए कक्षाओं का विभाजन भी कर दिया गया है। अब इसके आधार पर ही कक्षाएं लगेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। बिलासपुर कॉलेज में करीब 3 हजार विद्यार्थी हैं। कॉलेज प्रबंधन ने तय किया है कि एक दिन में हर कक्षा के 1 से 50 रोल नंबर तक के विद्यार्थी कॉलेज आएंगे। अगले दिन 51 से 100 रोल नंबर तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। एक डेस्क पर एक विद्यार्थी ही बैठेगा, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें